किन्नरों में हुई मारपीट, घायल पुलिस से की शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी थाना क्षेत्र के सौंरई खुर्द की रहने वाली किन्नर शिवकुमारी अपने गुरु छाया मिश्रा के साथ शनिवार को अपने ननिहाल बम्हरौली गई हुई थी। वहां से वह दोपहर करीब एक बजे वापस घर जा रही थी। जैसे वह कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली ब्रिज के पहुंची की रेशमा किन्नर अपने एक दर्जन साथियों के साथ पहुंचकर शिवकुमारी का रास्ता रोककर मारने पीटने लगी। दोनों पक्षों से हुई मारपीट में रेशमा व उसके साथियों ने दोनों को जमकर पीट दिया जिससे वह घायल हो गए। अस्पताल से इलाज के बाद पीड़ित किन्नर शिवकुमारी ने थानाध्यक्ष कोखराज को शिकायती पत्र देकर घटना की जानकारी दी। जानकारी के बाद शहजादपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी लाया। देर रात तक दोनों पक्ष पुलिस के पास डटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *