Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
महिला हेल्प लाइन नम्बर व योजनाओं के बारे में किया जागरूक
LAKHIMPUR KHERI NEWS: शनिवार को पुलिस लाइन स्थित “परिवार परामर्श केंद्र” में परामर्शदाताओं व केन्द्र की महिला आरक्षियों द्वारा सुलह समझौते का अभियान चला कर टूटते परिवार को पुन: दाम्पत्य सम्बन्धों में जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है ! बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलर सुश्री कुसुम गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी, सुश्री क्षमा टंडन, सुश्री कुसुम गुप्ता व महिला आरक्षी निकिता राठौर, मेहा सिंह के द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं मामलों में बैठक कर परिवारों के विघटन को रोकने का काम परामर्श के द्वारा किया जाता है , इसी क्रम में काउन्सलरों की उपस्थिति में 22 प्रार्थनापत्रों में काउंसलिंग की गई जिसमें 11 जोड़े पति-पत्नी साथ रहने के लिए सहमत हुए ,05मामले ऐसे थे जिनमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने का समय दिया गया है, व न्यायालय में 06 मामले लम्बित होने के कारण सुलह नहीं हो सकी है,मिशन शक्ति के अन्तर्गत इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और उनके साथ आये पारिवारिक जनो को हेल्प लाइन नम्बर व महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया है.