Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: नगर के देवीस्थान देवस्थान में कब्रिस्तान व रोड पर जल भराव की समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा को सौंपा ज्ञापन। मोहल्ला सरैया, देवीस्थान, शुक्लापुर के लोगो ने जिनका पुस्तैनी कब्रिस्तान देवीस्थान मोहल्ले में है। कब्रिस्तान और रोड जलमग्न रहती है जिससे रोड से निकलने वाले और शव यात्रा निकालने वालों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जिससे कई लोग भरे हुए पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जिस पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा ने मौके पर जाकर देखा और जल्द ही समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।