Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
रैन बसेरे में सुविधाओं की हकीकत जानने खुद मैदान में उतरे एडीएम, जरूरतमंदों से सीधा संवाद कर दिए सख्त निर्देश
LAKHIMPUR KHERI NEWS: 20 दिसंबर को ठिठुरती ठंड के बीच राहत की तलाश में रैन बसेरे पहुंचे जरूरतमंदों की हकीकत जानने खुद मैदान में उतरे एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह। नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा संचालित रैन बसेरे का उन्होंने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी पड़ताल की। एडीएम ने आश्रय स्थल में ठहरे लोगों से सीधे संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और बिस्तर, कंबल व सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं पर फीडबैक लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सुविधाओं को लेकर अपनी बातें खुलकर रखीं।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने रैन बसेरे की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर पालिका के ईओ संजय कुमार को सख्त निर्देश दिए कि शीतलहर के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। जरूरतमंदों को हर हाल में सुरक्षित, सम्मानजनक और पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।