खातेदारों की जमीन – विभाजन में लापरवाही पर डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) तहसील तुलसीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा जनमानस की समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान शिकायतकर्ता के भूमि के  धारा 116 (खातेदारों की जमीन का आपसी विभाजन) में जानबूझकर लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने लेखपाल हेमराज को निलंबित किए जाने के निर्देश एसडीएम को दिया। डीएम ने भूमि विवाद एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर समाधान सुनिश्चित करने को कहा । उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न होने पाए, इसकी निगरानी अधिकारी नियमित रूप से करें।तहसील बलरामपुर एवं तहसील उतरौला में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ जिसमें जनशिकायतों को सुना गया तथा निस्तारण की कार्रवाई की गई। कार्यक्रम में एसडीएम तुलसीपुर राकेश जयंत , सीओ तुलसीपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *