Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: थाना जीआरपी झाँसी पुलिस टीम ने एक महिला यात्री का गुमशुदा ट्रॉली बैग मात्र 45 मिनट में बरामद कर सराहनीय कार्य किया। महिला यात्री अपने परिवार के साथ झाँसी से बीना जा रही थी। रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी पर चढ़ते समय भारी भीड़ के कारण उसका काले रंग का बैग खो गया, जिसमें सोने और चाँदी के आभूषण सहित लगभग 18 लाख रुपये मूल्य का सामान था। सूचना मिलने के तुरंत बाद प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी झाँसी ने टीम गठित कर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को खोजबीन के निर्देश दिए। सतर्कता एवं कुशल कार्यवाही के चलते पुलिस ने बैग स्टेशन परिसर से सुरक्षित बरामद कर महिला यात्री को सौंप दिया। महिला यात्री ने जीआरपी पुलिस की तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। बरामद करने वाली टीम में प्र0नि0 रवीन्द्र कुमार मिश्र, उ0नि0 यतेन्द्र कुमार, स0उ0नि0 विश्राम, हे0का0 अजय कुमार त्रिपाठी, हे0का0 गिरजेश कुमार, का0 राहुल दुबे एवं का0 भास्कर शुक्ला शामिल रहे.