Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी सख्त, दो अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस
JHANSI NEWS: तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई एवं एएमए जिला पंचायत को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। शीतलहर को देखते हुए समस्त रैन बसेरों में समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा एक असहाय वृद्ध को कंबल वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने भूमि विवादों एवं अवैध कब्जों पर सख्त रुख अपनाते हुए एफआईआर दर्ज कराने व संबंधित धाराओं में कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का स्वयं निरीक्षण कर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।