मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इलेक्ट्रिक लोको शेड का व्यापक निरीक्षण

JHANSI NEWS: मंडल रेल प्रबंधक झांसी मंडल अनिरुद्ध कुमार द्वारा इलेक्ट्रिक लोको शेड का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लोको के रखरखाव की व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों तथा परिचालन दक्षता की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण क्रम में विभिन्न शेड क्षेत्रों का अवलोकन किया गया। पिट निरीक्षण के माध्यम से लोको अनुरक्षण की गुणवत्ता की जांच की गई तथा लाइन फिट  द्वारा आउट लोको की चेकलिस्ट की समीक्षा की गई। यार्ड क्षेत्र में हैंड पॉइंट्स, शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं होल्डिंग आउटेज से संबंधित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त लोको फेल्योर से संबंधित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की समीक्षा की गई। बैठक कक्ष में अधिकारियों द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्तमान स्थिति, चुनौतियों एवं सुधारात्मक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर यूनियन प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया गया। निरीक्षण के दौरान डीईएन मुख्यालय के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों से कार्यों में आ रही समस्याओं एवं आवश्यक सहायता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने सुरक्षा, समयबद्ध अनुरक्षण एवं परिचालन विश्वसनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अंत में अनिरुद्ध कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए लोको परिचालन की विश्वसनीयता और संरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टी आर एस  नागेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *