Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS : ‘माँ सोसाइटी फॉर द स्पेशल चिल्ड्रन’ झांसी का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ योगी शिव महादेव की योग प्रस्तुति के साथ सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती नेहा शर्मा एवं फिजियोथैरेपिस्ट जानकी अग्रवाल द्वारा किया गया । पंडित अतुल शर्मा ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी साझा की । विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों ने ‘मोटू राम हलवाई’, ‘एकता पर बल’, ‘सितारे जमीं पर’, और ‘पापा मेरी जान’ जैसे गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । बच्चों के माता-पिता ने भी “हम भी अगर बच्चे होते” गाने पर नृत्य किया । कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘पापा बादशाह’ पर आधारित शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया, वहीं कार्तिकेय के ड्रम वादन पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा । सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती नेहा शर्मा ने मुख्य अतिथि सांसद डॉ. अनुराग शर्मा से मांग की कि दिव्यांगजनों की सुरक्षा हेतु एक विशेष पुलिस सेल लागू की जाए । सांसद ने इस ‘सुरक्षा कवच’ प्रणाली को शीघ्र लागू करने हेतु आश्वासन देते हुए कहा कि इससे पूरे भारतवर्ष के दिव्यांगजनों और उनके अभिभावकों को संबल मिलेगा । सांसद डॉ. अनुराग शर्मा ने अपने संबोधन में बच्चों और उनके माता-पिता के प्रयासों की सराहना की । उन्होंने घोषणा की कि:दिव्यांग बच्चों के लिए निरामय कार्ड बनाए जाएंगे ,कटे होंठ व तालु वाले बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा ,6 वर्ष से कम आयु के श्रवण दिव्यांग बच्चों का कॉकलियर इंप्लांट ऑपरेशन निःशुल्क कराकर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा ,इन सुविधाओं के लिए आवेदन माँ सोसाइटी या सांसद कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं । श्रवण दिव्यांग बच्ची निवेदिता द्वारा तैयार किया गया वर्ष 2026 का कैलेंडर और मेहंदी आकृतियों की बुकलेट अतिथियों को भेंट की गई । कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, उमाकांत त्रिपाठी (एडिशनल कमिश्नर), एस.एन. त्रिपाठी (उपनिदेशक समाज कल्याण), वरिष्ठ समाज सेवी अनुराधा शर्मा सहित झांसी के वृद्धाश्रम के बुजुर्ग एवं शहर के गणमान्य परिवार उपस्थित रहे ।