Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
ETAWA NEWS: प्रदर्शनी पंडाल में बैरायटी शो बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ सीमा त्रिपाठी जिला पूर्ति अधिकारी ने द्वीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि सीमा त्रिपाठी ने अपने कहा कि बैरायटी शो बच्चों की प्रतिभाओं को साक्षात कराने का एक बहतर माध्यम है। महोत्सव पंडाल एक शानदार नदार मंच है जिसका भरपूर उपयोग करना चाहिये तथा बच्चों को इसमें अधिक से अधिक सहभागिता करना ही अपने में काफी महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि यह मंच बच्चों की बहुआयामी क्रियाओं को विकसित करने का एक नमूना पेश करता है जिसमें वे फीमेल की भूमिका में भी अपने को बहतरीन तरीके से ढालते हैं। प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री संजय शर्मा बच्चों के हॅसीन एवं रंगीन स्वरूप की एक्टिगं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। केके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. महेन्द्र सिंह ने बालक बैरायटी शो के प्रतिभागियों की खूब प्रशंसा करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जनपद के लगभग पांच दर्जन से अधिक टीमों के होनहार बच्चों ने अपनी अपनी एक से एक बढ़कर प्रस्तुतिया दी। बैरायटी शो प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. उमेश यादव प्रधानाचार्य चित्रगुप्त इण्टर कालेज एवं सह सयोजक प्रशांन्त दीक्षित ने मुख्य अतिथि सीमा त्रिपाठी जिला पूर्ति अधिकारी व अन्य अतिथियों का बैच माल्यार्पण व शाल भेंट कर स्वागत किया। प्राथमिक वर्ग सी 1 में अरिस्टोटल वर्ड स्कूल, जसवन्तनगर प्रथम, एमनीव विजन स्कूल द्वितीय, सी 2 में सुधिति ग्लोबल एकेडमी प्रथम, कृष्णा एकेडमी द्वितीय सेविन हिल्स एवं एचएन इ.का. तृतीय। सी 3 में श्रेष्ठ चतुर्वेदी प्रथम, वंश शुक्ला द्वितीय, विलक्षण दुबे तृतीय, जूनियर वर्ग सी 2 में चित्रगुप्त इ.का. प्रथम्, लीडर्स स्कूल द्वितीय कृष्णा एकेडमी एवं राजकीय आश्रम पद्यति काधनी तृतीय, सी 3 निखिल तिवारी प्रथम, नितिन द्वितीय, सी 4 में हर्षित राठौर प्रथम, सीनियर वर्ग सी 1 में सेविन हिल्स प्रथम, इस्लामिया कालेज द्वितीय और नारायण कालेज तृतीय, सी 2 में पानकुँवर इण्टर नेशनल प्रथम, अर्चना मेमोरियल द्वितीय और राजकीय आश्रम पद्यति तृतीय, सी 3 में देवांश चतुर्वेदी प्रथम, ईशान द्वितीय, रिषी गुप्ता तृतीय, सी 4 में गौरव कुमार प्रथम केकेडीसी, अमन प्रथम आश्रम पद्यति रहे। इस अवसर पर इस्लामिया इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद, डॉ. शिवराज सिंह यादव, पवन प्रताप, मंजू भदौरिया, डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा, एसबीआई के उप प्रबन्धक पीके पाण्डेय, आलोक राज बाजपेई, प्रमिला पाठक, डॉ. निर्मल बाजपेई, प्रमोद राठौर, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका डॉ. नमिता तिवारी, ब्रजानन्द शर्मा व सतीश कुमार ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन इन्द्र नारायण पाण्डेय व चेतन जैन ने किया।