Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: कोहरे और गलन के बीच चोरों ने एक ही रात चार घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लोगों की नींद उड़ा दी है। शनिवार की रात लालगंज कोतवाली क्षेत्र के हिरउ का पुरवा बेलहा तथा पूरे रमन मेढ़ावा में चोरों ने वारदात के तहत नकदी, जेवरात उड़ा लिये। पूरे रमन मेढ़ावां निवासी राधेश्याम वर्मा बगल के नया का पुरवा में जन सेवा केन्द्र का संचालन करते हैं। चोरों ने आधी रात घर में घुसकर घर में रखे नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसी गांव के शिवपाल के यहां भी चोर दरवाजे से घर के अंदर घुस गये। बदमाशों ने घर से महिलाओं के कीमती सोने व चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। दुस्साहसिक वारदातों में चोरों ने हिरउ का पुरवा बेलहा में अवध नारायण तिवारी के घर में भी घुसकर चोरी की घटना अंजाम दी। अवध नारायण के घर से भी जेवरात की चोरी हुयी है। वहीं इसी गांव त्रिजुगी नारायण मिश्रा के घर चोरों ने बांस की सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते प्रवेश कर लिया। बदमाशों ने यहां भी नकदी व सोने चांदी के आभूषण उड़ा लिये। रविवार की सुबह पीड़ित सो कर उठे तब घर के अंदर बिखरे सामान देखकर आवाक रह गये। डायल पुलिस सूचना पर प्रभावितों के घर पहुंची और घटना का निरीक्षण किया। चोरी की घटनाओं से पीड़ित घरों में महिलाओं का रोना बिलखना भी देखा गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है, घटनाओं की जांचकर जल्द खुलासा किया जायेगा। वहीं एक ही रात दो गांवों में चार चार घरों में चोरी की घटनाओं से लोगांे का सकून भी उड़ा देख गया।