काउंटर से उड़ाये एक हजार, केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: दुकान में घुसकर काउन्टर से एक हजार रूपये चोरी करने को लेकर लालगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सांगीपुर थाना के असांव निवासी विनोद कुमार तिवारी पुत्र स्व शोभनाथ ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह लालगंज के अमावां चैराहे पर मेडिकल स्टोर का संचालक है। सांगीपुर थाना के ओरीपुर नौगीर निवासी हारून के पुत्र समीर ने उसकी दुकान में घुसकर काउन्टर से एक हजार रूपये चोरी कर कपड़े में छिपा लिया। इस बीच पीड़ित ने घटना को देख लिया। आस पास के लोग के जुटने पर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना को लेकर सांगीपुर पुलिस ने आरोपी समीर के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *