Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: रविवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में जिला अस्पताल स्थित रक्तकेन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रेडक्रास चेयरमैन फतेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार एवं रेडक्रास चेयरमैन द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को बैज अलंकृत कर माल्यार्पण किया गया। रक्तदान शिविर में डॉ. रामनरेश तिवारी, धीरज राठौर, शहनूर आलम, सतेंद्र सिंह चौहान एवं अमित कुमार सिंह ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जबकि 5 अन्य लोगों ने रेडक्रास द्वारा आयोजित आगामी शिविर में रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं रेडक्रास चेयरमैन द्वारा सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान जिला अस्पताल में भर्ती टीबी मरीज फूलचंद्र पुत्र छोटा निवासी असोथर, जिन्हें रक्त की आवश्यकता थी और कोई रक्तदाता उपलब्ध नहीं था, उन्हें डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा एक यूनिट ए पॉजिटिव रक्त उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार श्रीवास्तव, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, सलाहकार संजय कुमार श्रीवास्तव, दिव्यांग प्रकोष्ठ संयोजक चैतन्य कुमार, जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से रक्त संचरण समिति संयोजक अशोक शुक्ल, बृजकिशोर, अजय कुमार, विनोद कुमार एवं अखिलेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।