राज्यपाल के आगमन से पूर्व हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

FATEHPUR NEWS: राज्यपाल के जनपद आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी जाफरगंज ने हेलीपैड स्थल लोधीगंज तथा कार्यक्रम स्थल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वीआईपी रोड फतेहपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर सहित अन्य पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *