Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: विकास खण्ड कड़ा के अटसरॉय गांव में 13 दिन पूर्व हाईवे पर अज्ञात वाहन एक बंदर को टक्कर मारकर फरार हो गया था , गांव के कुछ युवकों ने देखा तो शोक जताते हुए बंदर का अंतिम संस्कार करते हुए तेरहवें दिन भोज कराने का निर्णय लिया था , शनिवार को प्राथमिक विद्यालय अटसरॉय के पास ग्रामीणों ने बंदर की प्रतिमा बनवाकर पुष्पांजलि अर्पित किया और प्रसाद ग्रहण किया । विकास खण्ड कड़ा के अटसरॉय गांव में 13 दिन पूर्व हादसे में हुए बंदर की मौत के बाद गांव के लोगों ने अंतिम संस्कार कर 13 वे दिन ग्रामीणों द्वारा मृत्यु भोज का आयोजन किया गया, इस भोज में पहुंचे लोगों ने बंदर की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया । इस दौरान पूर्व प्रधान रमेश सिंह पाल , सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा , अनिल पाल , सुनील पाल उर्फ कल्लू ब्रांड , रोहित पाल , इंदल सिंह यादव , सुरेश सिंह , मुन्ना पाल , संजय विश्वकर्मा लाला गड्डी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।