बच्चे को लेकर हुई मारपीट के आरोप में तीन के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली के मलाक पिंजरी गांव में महिला के गुल्ली लगने पर बच्चे के साथ मारपीट करने लगे बीच बचाव में विपक्षियों में बच्चे की मां के साथ मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मलाक पिंजरी गांव निवासी जीतलाल पुत्र स्व मतराम ने मंझनपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 18 दिसंबर की शाम उसका छः वर्षीय पुत्र अजीत कुमार गुल्ली खेल रहा था , इस दौरान गुल्ली उसकी भाभी को लग गया । पीड़ित की आरोप है कि उसकी भाभी अजित के साथ मारपीट करने लगी , बीच बचाव के लिए उसकी पत्नी शिवांगी आई तो तीन लोग मिलकर उसके पत्नी के साथ भी मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अमरावती , कल्लू व रिंकी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *