Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: हिंदू समाज की एकता, परस्पर प्रेम, सहयोग व स्वाभिमान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को कड़ा ब्लॉक के सौंरई बुजुर्ग में काली माता मंदिर के बगल में कंपोजिट विद्यालय सौरई प्रथम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सकल हिंदू समाज आयोजन समिति, सौरई बुजुर्ग मंडल के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूज्य संत फरसा बाबा व मुख्य वक्ता के रूप में आए प्रांत सेवा प्रमुख–काशी पवन ने भारत माता व भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उसके बाद उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज की जड़े ऋषि मुनियों की परम्पराओं में निहित है। हिंदू समाज का लक्ष्य केवल अपना उत्थान नहीं बल्कि विश्व को सही दिशा देना है। उसके लिए सबसे पहले अपने घर, समाज और आचरण को ठीक करना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया अनैतिकता, अधर्म, अन्याय, युद्ध व पर्यावरण संकट से जूझ रही है। ऐसी स्थिति में हिंदू समाज का दायित्व बनता है वह धर्म को आधार बनाते हुए मानवता के रक्षक के रूप में तैयार रहे। उन्होंने बताया कि जहां कई देशों में शक्ति व बल के दम पर शोषण, दमन और गुलामी का रास्ता अपनाया वही भारत में संतों, ऋषियों और महापुरुषों ने मानवता, करुणा व समरसता का मार्ग सिखाया है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ के तृतीय वर्ष प्रशिक्षित स्वयं सेवक अजय साहू ने कहा कि भारत को विश्व गुरु तक पहुंचाना है तो हम सबको हिंदू धर्म में हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति में श्रेष्ठ मूल्यों को जीवन में उतारना है। यदि हम हिंदू भाव की भूल गए तो संकट निश्चित है। इसका उदाहरण बांग्लादेश में देख लीजिए। इसलिए हमें जाति, भाषा, मजहब, भाषा और राजनीति के नाम पर आपसी संघर्ष न करते हुए एकजुटता दिखाना है। संगठन के खंड कारवां राजेश जी ने कहा कि जाति भेद और छुआछूत छोड़ कर जब स्वयं खड़े होंगे तभी एकजुट हो सकेंगे और पूरी दुनिया संभाल सकेंगे। जो स्वयं खड़ा नहीं होगा वह गिरे हुए को उठाने की क्षमता भी नहीं रख सकेगा। भारत की एकता, अखंडता व संप्रभुता के लिए हम सभी की एकजुटता आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की उपाध्यक्ष सत्यवती जी को नारी शक्ति सम्मान और अध्यक्ष सेवानिवृत लेखपाल दयाराम जी को संगठन के लोगों ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मेलन में महेंद्र सिंह जी खंड कारवां, सचिन जी खंड प्रचार प्रमुख, संजय पांडे जी, रामलोटन जी, कंचन लाल जी, रामू जी सहित क्षेत्र के हिंदू संगठन से जुड़े सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।