Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: चायल विधानसभा के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। उन्होंने रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन के माध्यम से जिले के दो हजार जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का सेवा अभियान शुरू किया है।इसी क्रम में रिद्धि सिद्धि फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग दो हजारजरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की मदद करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है। उन्होंने बताया कि यह सेवा अभियान लगातार जारी रहेगा और लाभार्थियों तक भी कंबल पहुंचाए जाएंगे।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संजय गुप्ता आज भी जमीन से जुड़े, संवेदनशील और सच्चे जनसेवक के रूप में समाज सेवा कर रहे हैं। रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन द्वारा संचालित यह मानवीय प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने वाला है