महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चौपाल एवं जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति फेज–5.0

SAHARANPUR NEWS: (बड़गांव संवाददाता सुरेंद्र विश्वकर्मा) सहारनपुर थाना बड़गांव,में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में हेड कांस्टेबल नरेंद्र राठी, महिला आरक्षी  रीतू, महिला आरक्षी  संगीता एवं महिला कांस्टेबल  प्रीति द्वारा गांव मियानगी, मिर्जापुर, आमवाला, कस्बा बड़गांव के चौक, मेन बाजार, गोगा मढ़ी, खुदाबक्शपुर रोड, जड़ौदा, देवबंद ऑटो स्टैंड, रामपुर रोड, चन्दपुर रोड, महाराणा प्रताप चौक, ननौता रोड, बड़गांव अड्डा, जड़ौदा रोड, मीना बाजार दलहेड़ी चौराहा सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों, मोहल्लों एवं बाजारों में महिलाओं की चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अभियान के दौरान बाजारों में खरीदारी करने आई महिलाओं एवं बालिकाओं को डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर फ्रॉड एवं साइबर अपराध से बचाव, महिला सशक्तिकरण, सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बच्चों के लिए संचालित कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही नए कानूनों, महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकार, सुरक्षा एवं संरक्षण विषय पर भी जागरूक किया गया। महिलाओं को सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई— 1090 वूमेन पावर, 1930 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस सेवा एवं 112 पुलिस आपातकालीन सेवा। कार्यक्रम के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई तथा जागरूकता को प्रभावी बनाने हेतु पम्पलेट वितरित किए गए।यह अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी, व्यापक एवं सराहनीय पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *