थाना कुतुबशेर पुलिस ने 1 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1 नाजायज चाकू बरामद

SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु अवैध शस्त्र रखने/तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक एच0एन0 सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 21.12.2025 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त योगेश उर्फ युवराज पुत्र हिम्मतसिंह निवासी मानकमऊ सोसायटी के पास थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर को अम्बाला रोड नहर की पटरी शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1 नाजायज चाकू बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 558/2025 धारा 4/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *