यातायात पुलिस ने छपार स्थित टोल प्लाजा पर चलाया विशेष चेकिंग अभियान

MUJAFFARNAGAR NEWS: (ब्यूरो चीफ सतीश कौशिक)  रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण में तथा पुलिस उपाधीक्षक यातायात रविंद्र प्रताप सिंह एवं यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा थाना छपार पुलिस के सहयोग से छपार टोल प्लाजा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से सघन चेकिंग की गई। इस चेकिंग अभियान में लगभग 1000 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 12 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए गए। सभी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए कुल ₹24,000/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसके अतिरिक्त हाईवे पर स्थित होटल/ढाबों के सामने सड़क किनारे खड़े वाहनों, जिनसे दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है, उन्हें भी मौके से हटवाया गया।
अपील यातायात पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि अपने वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं,  कोहरे के मौसम में दुर्घटनाओं से बचाव हेतु अपने वाहन में आगे-पीछे अच्छी गुणवत्ता के रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *