विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत भाई ने हत्या कर लटकाने का लगाया आरोप

LAKHIMPUR KHERI NEWS: क्षेत्र के गांव रधोला में एक नव विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बरामदे में छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटकते हुए मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पर मायके विवाहिता के भाई ने अतिरिक्त दहेज न देने पर मार कर शव लटका देने का आरोप लगाते पुलिस को जानकारी दी थी पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव देवरी थाना मैगलगंज निवासी शोभित ने बताया उसने अपनी बहन कीर्ति 25 वर्षीय की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व गांव रधोला निवासी अरुण के साथ की थी। लंबे अंतराल तक कोई बच्चा न होने पर ससुराल के लोग ताने देकर मायके वालों पर अतिरिक्त धन की मांग करते थे। असमर्थता जताने पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते हुए रविवार को सुबह 9 बजे करीब उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर साक्ष्य मिटाने को लेकर शव लटका दिए  जाने का आरोप लगाया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *