विद्या निकेतन की छात्रा निबन्ध प्रतियोगिता में अव्वल

LAKHIMPUR KHERI NEWS: स्थानीय विद्यालय विद्या कुँवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज  की छात्रा नैन्सी वर्मा कक्षा 12 ने सुशासन दिवस के अवसर पर ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी एवं सुशासन’ विषय पर आयोजित तहसील स्तरीय  निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 20 दिसम्बर 2025 को किया गया था जिसमे गोला गोकर्णनाथ तहसील के विद्यालयों  के कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों ने  प्रतिभाग किया, जिसमे प्रतिभागियों को पूर्व प्रधानमंत्री के जीवनकाल और उनकी उपलब्धियों को अधिकतम एक हजार शब्दों में निबंध के रूप में प्रस्तुत करना था।
विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या  मधु त्रिपाठी ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर  छात्रा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *