Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
ध्यान द्वारा हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं- प्रो. मनुका खन्ना वीसी
LUCKNOW NEWS: विश्व ध्यान दिवस पर लखनऊ के आईआईएम रोड स्थित हार्टफुलनेस संस्थान में हार्टफुल ध्यान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मनुका खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई । हार्टफुलनेस संस्थान में सैकड़ो लोगों ने एक साथ ध्यान किया। लखनऊ की कॉर्डिनेटर शालिनी दीदी ने बताया कि ध्यान की अनेक पद्धतियां है परंतु हार्टफुलनेस ध्यान की विशेषता यह है कि यह प्राणाहुति के द्वारा किया जाता है । जिस से व्यक्ति की चेतना में तत्काल शांति एवं आंतरिक परिवर्तन महसूस होता है। जो पूरे वातावरण एवं समाज में परिवर्तन लाता है। युवाओं को आज ध्यान की बहुत आवश्यकता है। जो व्यक्ति ध्यान नहीं करता है वो रिएक्ट करता है और जो ध्यान करता है वो रिस्पॉन्स करता है। निराश बच्चों को मेडिटेशन जरूर कराये. प्रो. मनुका खन्ना वीसी लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने विचार साझा करते हुए कहा- “ध्यान द्वारा हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. आज का अनुभव मेरे लिए अहम था, अद्वितीय था। हम लोगों व्यस्त जीवन में भी ध्यान के लिए समय निकालना चाहिए। उन्होंने बताया कि विगत 10 -15 वर्षों में बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ती जा रही है। इसके लिए उन्होंने विश्वविद्यालय में कुछ वैज्ञानिक कार्यक्रम चलाए हैं। जिसमें वे हार्टफुलनेस संस्था का भी सहयोग लेगी।