Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LUCKNOW NEWS: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सिंचाई विभाग मुख्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम दिन अधिवेशन हुआ अधिवेशन में मुख्य रूप से एक के सिंह प्रमुख अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग रहे और विशिष्ट अतिथि चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे व महामंत्री सुरेश सिंह यादव रहे एवं विभागीय कई संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या उपस्थित रहे। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भाई लाल यादव व प्रांतीय मंत्री राजेश कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष ने वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया अधिवेशन में उपस्थित सभी लोगों ने अपने-अपने विचार भी व्यक्त किया। दूसरे दिन चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई नवीन भटनागर मुख्य चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई प्रांतीय अध्यक्ष प्रांतीय मंत्री प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रांतीय उप मंत्री व प्रांतीय कोषाध्यक्ष पदों पर मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में प्रांतीय अध्यक्ष भाई लाल प्रांतीय मंत्री राजेश कुमार मिश्रा चौथी बार पद पर हुए निर्वाचित और साथ ही प्रांतीय उपाध्यक्ष सचिन पांडे प्रांतीय उप मंत्री फूलचंद भारती व प्रांतीय कोषाध्यक्ष जयदीप कुमार हुए निर्वाचित मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।