आजम डीह में बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) पचपेड़वा थाना की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम ने ग्राम आजमडीह में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम और यातायात नियमों जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाई गई। टीम ने उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, महिलाओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया, जिनमें 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 108 (एंबुलेंस सेवा) और 102 (स्वास्थ्य सेवा) शामिल हैं। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान टीम ने पंपलेट भी वितरित किए। उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं से उनकी समस्याएं पूछी गईं, लेकिन किसी ने कोई समस्या नहीं बताई। सभी प्रतिभागियों को कानून के नियमों का पालन करने का निर्देश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *