एसबीआई फाउंडेशन ने परसरामपुर में लगाया मेडिकल कैम्प

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) ब्लॉक पचपेड़वा स्थित ग्राम पंचायत परसरामपुर के प्राइमरी स्कूल में 21 दिसंबर 2025 को एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एसबीआई फाउंडेशन और पंख संस्था के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर में 200 से अधिक मरीजों का परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर के दौरान 50 से अधिक मरीजों का रक्तचाप (बीपी), शुगर और हीमोग्लोबिन (एचबी) टेस्ट भी किया गया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी। इस स्वास्थ्य शिविर में विशेष डॉक्टर अभिषेक कुमार यादव मौजूद रहे। उनके साथ पंख टीम से डॉ. अभय पांडे (मेडिकल ऑफिसर), ज्ञान प्रकाश सिंह (नर्सिंग ऑफिसर), सुनील जायसवाल (लैब तकनीशियन) और राजन कुशवाहा (फार्मासिस्ट) भी उपस्थित थे। पायलट धनंजय सोनी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ग्राम प्रधान परसरामपुर, शेखर पांडे भी शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने एसबीआई फाउंडेशन और पंख एनजीओ को इस विशेष स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया, जिससे स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिला। शिविर में जिन प्रमुख मरीजों की जांच की गई और दवाएं दी गईं, उनमें राजेश यादव, निरहू, सुमना देवी, खदेरू, राम बक्श, किसाने, राम अचल, धर्मपाल, पंकज, राम कृपाल, अयोध्या, चिनकू थारू और देवीदीन थारू शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *