Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS:पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने प्रेम सिंह प्रधान का डेरा, सिमरधा के निवासियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण हो रही गंभीर समस्याओं को लेकर परियोजना निदेशक, एनएचएआई के समक्ष मामला उठाया। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण के चलते कॉलोनी एवं ग्राम का मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित है। एम्बुलेंस, स्कूल वाहन, विद्यार्थियों, बुजुर्गों एवं मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। उन्होंने बताया कि उपलब्ध वैकल्पिक मार्ग भी असुरक्षित हो गया है तथा वहां जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि मुख्य मार्ग पर शीघ्र सुचारू आवागमन की व्यवस्था की जाए, जलभराव से निजात दिलाई जाए तथा सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाए। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो मंगलवार को उच्च अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर राजकुमार फौजी, अनिल रिछारिया, फैजल हुसैन, पवन यादव, विनय यादव, रामजी लाल, अमर सिंह, जगभान सिंह, मज़हर अली सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।