Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
वार्ड नं. 05 पहाड़ी से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पेश की दावेदारी, क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज
JHANSI NEWS: जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नं. 05 पहाड़ी से प्रफुल्ल तिवारी ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है। उनकी दावेदारी के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और आमजन के बीच इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्रफुल्ल तिवारी वर्तमान में कांग्रेस कमेटी चिरगाँव के नगर अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वे लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। क्षेत्र में उनकी पहचान एक ईमानदार, कर्मठ एवं शिक्षित व्यक्तित्व के रूप में है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार प्रफुल्ल तिवारी ने हमेशा सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी है। विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को जागरूक करने और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के उनके प्रयासों की सराहना की जा रही है। जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार अधिकारियों से संवाद स्थापित करते रहे हैं। अपने सार्वजनिक जीवन में उन्होंने आमजन से सीधे संपर्क को विशेष महत्व दिया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वे हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनके निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करते हैं, जिससे लोगों में उनके प्रति विश्वास बना हुआ है। दावेदारी को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि यदि उन्हें जनता की सेवा करने का अवसर मिलता है तो वे वार्ड नं. 05 पहाड़ी के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा जनता की भागीदारी से योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कही। उनकी दावेदारी से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि शिक्षित, अनुभवी और जनसरोकारों से जुड़े नेतृत्व से क्षेत्र को नई दिशा और विकास की गति मिल सकती है।