वसुंधरा सृजन समिति ने मनाया अपना प्रथम स्थापना दिवस,

रक्तदान शिविर एवं समाजसेवियों का सम्मान समारोह आयोजित
कुंज वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने किया सेवा भाव का प्रदर्शन
JHANSI NEWS: वसुंधरा सृजन समिति ने  अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कुंज वाटिका  में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें समिति के सदस्यों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रक्तदान शिविर और उत्कृष्ट समाजसेवियों का सम्मान समारोह था। रक्तदान शिविर में स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, जिससे समाज में सेवा और जागरूकता का संदेश फैलाने में मदद मिली।
समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट समाजसेवियों को सम्मानित किया, जिन्होंने समाज की सेवा में अपने योगदान के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। कार्यक्रम में विशेष डॉ. एम.एल. आर्या (ब्लड बैंक इंचार्ज, मेडिकल कॉलेज, (झांसी) हैप्पी चावला (संरक्षक, वसुंधरा सृजन समिति)  उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कथक नृत्यांगना साक्षी अरोडा के गणेश वंदना के साथ की गई। इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्य ऋषभ राय, शानू कंचन, संगीता अग्रवाल, योगिता बंसल, वर्षा साहू, , सोनिका यादव, नैन्सी राय,अचल खरैया, अवतार खटीक, अंजलि अरोड़ा, माधुरी अग्रवाल, भावना गांगिल ,सारिका रिछारिया, पूजा तिवारी ,प्रिंस गुप्ता, पूजा परिहार, नितिन तरेटिया, विशेष खत्री, अभिषेक कनोजिया,राशि साहू(ऊर्जा फाउंडेशन),अंकित चंदेल,अमर अग्रवाल, बलवीर कुशवाहा,पल्लवी चतुर्वेदी, ड्रगचंद्र गुप्ता सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। वसुंधरा सृजन समिति के अध्यक्ष ऋषभ राय ने कहा की इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सदस्यों और नागरिकों के बीच सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देने का प्रयास किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने समिति की पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *