Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
डॉ संदीप ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित
JHANSI NEWS: झाँसी प्राइवेट स्कूल (यू.पी.) वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं सामान्य ज्ञान ओलंपियाड का पुरस्कार वितरण समारोह आज रविवार को मुस्तफा फार्म हाउस, नगरा में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होकर सफलतापूर्वक समाप्त हुआ, जिसमें शहर के विभिन्न निजी 150 स्कूलों के लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. सदीप सरावगी रही, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। अध्यक्षता जिला सचिव शैक्षिक खेलकूद समिति के अखिलेश ब्रह्मचारी ने की।
एसोसिएशन के संरक्षक के रूप में एडवोकेट मोहन गुप्ता कार्य उपाध्यक्ष, आर.एम. सिंह कोषाध्यक्ष, डॉ. हसन अन्सारी उप कोषाध्यक्ष, गौरव अग्रवाल संयुक्त सचिव, दिनेश कुमार सह सचिव, अनिरुद्ध शर्मा उप सचिव, एडवोकेट मिनू मुर्तजा बेग ऑडिटर, सोरभ गुप्ता सह मीडिया प्रभारी, श्रेयांश जैन सह मीडिया प्रभारी, अभय अग्रवाल उप सचिव, मुकेश साहू उपाध्यक्ष, अजहर मंसूरी उपाध्यक्ष, विकास गुप्ता तथा निशांत वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन सभी पदाधिकारियों की मेहनत से कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।
झाँसी प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन को शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवी डॉक्टर संदीप ने कहा कि आपने मुझे इस भव्य विज्ञान प्रदर्शनी एवं सामान्य ज्ञान ओलंपियाड के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। आज यहां उपस्थित होकर मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है, क्योंकि मैं देख रहा हूं कि हमारे निजी स्कूलों के बच्चे कितनी रचनात्मकता और उत्साह के साथ विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार कर रहे हैं। यह आयोजन न केवल छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन है, बल्कि यह हमारे आने वाले भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने जो मॉडल बनाए हैं, वे पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर आधारित हैं, जो आज की सबसे बड़ी चुनौतियों का समाधान ढूंढने की ओर इशारा करते हैं। इसी तरह सामान्य ज्ञान ओलंपियाड ने बच्चों में जिज्ञासा और व्यापक ज्ञान को बढ़ावा दिया है। ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं और उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। मैं सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देता हूं। आपकी यह सफलता मेहनत और लगन का परिणाम है। जो बच्चे आज मंच पर पुरस्कार ले रहे हैं, वे कल हमारे देश का गौरव बढ़ाएंगे। साथ ही उन सभी प्रतिभागियों को भी शुभकामनाएं, जिन्होंने भाग लिया क्योंकि भाग लेना ही सबसे बड़ी जीत है। झाँसी प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्यों की मेहनत सराहनीय है। आप लोग निजी स्कूलों की एकजुटता का प्रतीक हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अनवरत योगदान दे रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे और अधिक से अधिक बच्चे इससे लाभान्वित होंगे। आयोजकों ने बताया कि यह ओलंपियाड निजी स्कूलों के छात्रों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और सामान्य ज्ञान को प्रोत्साहित करने का एक सफल प्रयास रहा। साइंस प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने मॉडल्स के माध्यम से नवाचारपूर्ण विचार प्रस्तुत किए, जबकि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कड़ी टक्कर देखने को मिली। समारोह में बड़ी संख्या में स्कूल प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे। विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और अन्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और झाँसी के शैक्षिक माहौल को मजबूत बनाते हैं। यह कार्यक्रम निजी स्कूलों की एकजुटता का प्रतीक बना और भविष्य में ऐसे आयोजनों की श्रृंखला जारी रहने की उम्मीद जताई गई। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति से सूरज वर्मा, बसंत गुप्ता, संदीप नामदेव, अनुज परिहार, सिद्धांत गुप्ता, राकेश अहिरवार, सुशांत गेड़ा आदि उपस्थित रहे।