Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चन्द्र पाण्डेय) पड़री थाना क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाये रखना, दलितों, पीड़ितों की सुरक्षा करना व अपराधियो को सिर न उठाने देना तथा उन्हें, उनकी असली जगह पहुंचाना, उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए, पड़री थाने का पदभार ग्रहण करते नवागत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने कही। उन्होंने कहा, कानून व्यवस्था बनाये रखने में, अपने आदर्शों पर, कभी भी कोई गलत समझौता नहीं करेगें। पत्रकार अभय कुमार त्रिपाठी द्वारा यह पूछे जाने पर, फरियादियों को थाने तक पहुंचने के लिये माध्यम (दलालों) का सहारा लेना पड़ता है। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने कहा, अपनी पीड़ा उन तक पहुंचाने के लिये फरियादियों को किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि ऐसे माध्यमों (दलालों) से पीड़ित का व्यर्थ में समय और धन दोनों बर्बाद होता है। जिस किसी को शान्ति-व्यवस्था सम्बन्धी कोई शिकायत हो, वह सीधे उनसे मिले। उसकी शिकायतों पर तत्काल ध्यान दिया जायेगा और त्वरित यथोचित कार्यवाही सुनिश्नित की जायेगी। कहा, गरीबों, दलितों, पीड़ितों के लिये उन्होंने अपना दरवाजा चौबीसों घंटे खोल रखा है, वे जब चाहें उनसे मिल सकते हैं। उन्होने ग्रामप्रधानों व ग्राम सुरक्षा समितियों से भी पत्रकारों के माध्यम से अपील की, सभी लोग अपने को पुलिस समझें और चौकस रहकर, अपराधियों, आतताईयों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें और उन्हें किसी भी हालत में सिर न उठाने दें। प्रभारी निरीक्षक ने सर्व साधारण से भी अपील की, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों, आपसी भाईचारों की गहरी जड़ों में नफरत का जहर घोलने वालों की सूचना तल्काल पुलिस को दें। बहन-बेटियों पर गन्दी नजर रखने वालो, अफवाहें फैलाने वालों व अपने आस-पास हो रहे कानून विरोधी हलचलों की जानकारी तुरन्त पुलिस को दें। जिससे समय रहते उन पर लगाम लगामा जा सके।