Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर प्रदेशव्यापी चलाए जा रहे आंदोलन को लेकर सोमवार को लालगंज तहसील परिसर में वकीलो ने आवाज बुलन्द की। वहीं आंदोलन की अगुवाई को लेकर यूपी बार काउन्सिल के चुनाव में तहसील के अधिवक्ताओ ने अनिल कुमार तिवारी महेश के चुनावी अभियान को लेकर एकजुटता का भी प्रदर्शन किया। वकीलों ने ऑल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा महासचिव एवं प्रत्याशी बार काउन्सिल अनिल कुमार तिवारी महेश के नेतृत्व में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर तहसील कैम्पस में जमकर नारेबाजी भी की। अधिवक्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में संसद से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पारित कराए जाने को लेकर जारी संघर्ष को देखते हुए सरकार फौरन यह अधिनियम पारित कराये। कार्यक्रम का संयोजन संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बुज कुमार पाण्डेय व उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय ने किया। इस मौके पर तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ युवा अधिवक्ताओं में भी जोश व उत्साह का माहौल दिखा।