दहेज उत्पीड़न को लेकर पति समेत ससुरालीजनों पर केस

PRATAPGARH NEWS: दहेज उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पूरे केवल असरही गांव की आशिया बानो पत्नी मो0 शाहरूख के अनुसार उसका विवाह सात जून 2020 को हुआ। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति शाहरूख खां, देवर मो0 सलमान, सास नजीशुलनिशा, ससुर रऊफ, ननद रियाशुलनिशा, जेठानी अफसरुननिशा विवाह के कुछ समय बाद से ही प्रताड़ित करने लगे। पति दहेज की मांग पूरी न होने पर दूसरा विवाह करने की धमकी देते हैं। बीती इक्कीस दिसंबर को सुबह आरोपियों ने पीड़िता को गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *