रास्ते के विवाद में मारपीट का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के शीतलाबक्श का पुरवा खण्डवा गांव निवासी सजन लाल पुत्र बच्चू लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तीस दिसंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे रास्ते के विवाद को लेकर गांव के विनोद कुमार, विशाल, संगीता पत्नी कमलेश चार अज्ञात के साथ दरवाजे पर पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियो ने पीड़िता तथा उसके पुत्र राममिलन पटेल बहू पूनम को मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *