Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पूरे रामचन्द्र जसमेढ़ा गांव की विटना देवी पत्नी रामनरेश रजक ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती उन्नीस दिसंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। आरोप है कि इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर गांव के सुरेश व मनोज पुत्रगण बदलू रजक एकराय होकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली देने लगे। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियो ने उसे मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।