विद्यालय के सामने से बाइक में रखा पांच मोबाइल सहित बाइक चोरी

PRATAPGARH NEWS: पट्टी क्षेत्र के भरोखन बेनी प्रसाद सिंह सोमवंशी विद्यालय में धूती गांव के निवासी विनय तिवारी की टू व्हीलर बाइक ले कर आया था एक विद्यार्थी ने आरोप लगाकर बताया है कि परीक्षा देने आया था जब परीक्षा समाप्त हुई तो उसने देखा न तो टू व्हीलर हैं न तो रखा हुआ पांच मोबाइल फोन हैं। पांचों मोबाइल अपने दोस्तों का भी उसने टू व्हीलर बाइक के डिग्गी में रख लिया था। जब उसे बाइक चोरी और मोबाइल चोरी की जानकारी हुई तो उसने तत्काल विद्यालय के प्रबंधक दया भान सिंह और पप्पू सिंह से मिलकर अपनी पूरी बातें बताई उसके बाद प्रबंधक पप्पू सिंह ने कई जगह पर पूछताछ किया पूछताछ के बाद भी जब बाइक नहीं मिली। पुलिस को भी सूचना दी गई और प्रबंधक पप्पू सिंह ने आरोप लगाया है कि विद्यालय का परीक्षा होने की जानकारी मैंने लिखित पट्टी कोतवाली में दिया है फिर भी यहां पर किसी पुलिस विभाग के न कांस्टेबल न तो होमगार्ड किसी की भी ड्यूटी नहीं लगाई गई इसी कारण या घटना घटित हुई क्योंकि परीक्षा के समय सभी अध्यापक अपने अपने क्लास रूम में व्यस्त रहते हैं। और विद्यालय के गेट के सामने पूरी तरह से सन्नाटा रहता है इसी सन्नाटे का फायदा उठाकर चोरों ने बाइक सहित पांच मोबाइल चुरा ले गए। चोरी की घटना की पूरी जानकारी प्रबंधक पप्पू सिंह ने 112 पर शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *