Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सोमवार को केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा महात्मा गांधी का नाम मिटाने से मिटने वाले नहीं है। मनरेगा यूपीए की सरकार में ऐतिहासिक क्रांतिकारी कदम था, जिसका फायदा करोड़ों ग्रामीण व गरीब परिवारों को मिल रहा था। मोदी सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया है मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया है भाजपा की गरीब विरोधी सरकार है नरेंद्र मोदी ने गुजरात में देश का ही नहीं विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम सरदार वल्लभ भाई पटेल का नाम हटाकर अपने नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनाने का काम किया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय को ऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मनरेगा रोजगार का जो नाम बदला जा रहा है इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं इस कानून से देश के करोड़ों मजदूर, किसानों, श्रमिकों और गरीबों के हितों पर हमला किया है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दीपचंद जैन, कांग्रेस नेता सुधाकर, रमेश प्रजापति, पप्पू, राजधर दुबे, फ़ैज़ अहमद, जनार्दन पांडे, अमरनाथ पांडे, इश्तियाक अंसारी, कपिल कुमार सोनकर, कैलाश प्रजापति, राजेंद्र विश्वकर्मा, अमर दुबे, राम लखन मास्टर, मोहित मिश्रा, अंशु पांडे, विवेक सिंह, शकील अहमद, विजय दुबे, छोटू चौबे, प्रमोद गुप्ता, संजय पांडे, आनंद त्रिपाठी, गणेश शंकर पांडे, कैलाश प्रजापति, अखिलेश सिंह, मनीष दुबे, दिलीप मौर्य, अशोक पटेल, मानस मोहल्ले, अंकु श्रीवास्तव, डॉक्टर दिनेश चौधरी, दुर्गेश पांडे इत्यादि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।