Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
चतरा के उमाशंकर सिंह इंटर कालेज प्रांगण में संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन
SONBHADRA NEWS: सकल हिंदू समाज द्वारा चतरा के बभनगावा मंडल अंतर्गत उमाशंकर सिंह इंटर कालेज के प्रांगण में सोमवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिन्दू सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये मुख्य वक्ता राहुल ने कहा की हिंदू समाज का संगठन इसलिए महत्वपूर्ण है की भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता, और राष्ट्र निर्माण में हिंदुओं की भूमिका सनातन धर्म के सिद्धांतों को निभाते हुये अत्यंत सुखद रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप पुरातन काल से लेकर आज तक भारत विश्व गुरु कहलाता रहा है जिसमें एकता, मजबूत सुरक्षा, और देश के सर्वांगीण विकास (शिक्षा, ईमानदारी, प्रगति) के लिए ‘हिंदू’ की व्यापक परिभाषा (जो भारत में रहता है,वह सब हिंदू है) पर अब बात होनी चाहिए। साथ ही ‘कृति से सिद्धि’ (सिर्फ भाषण नहीं, कर्म) का आह्वान संघ ने अपने सौ वर्षो में किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बलराम मौर्य ने कहा कि आज यह संगठन 100 वर्षों में प्रवेश किया, लेकिन इसके कार्यों का परिणाम यह है की हम समाज के लोग इस संघ द्वारा नव निर्मित भारत में पूर्ण सुरक्षात्मक स्थिति में हैं। कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज आयोजन समिति के जिला संयोजक/अध्यक्ष आलोक कुमार चतुर्वेदी,खण्ड सहसंयोजक द्वय रमेश चौबे व निर्भयशंकर पाण्डेय, खंड समाजिक पालक योगेंद्र बिन्द, अरुणेश, लवकुश पाठक, श्यामू मिश्रा, जय शंकर यादव, परमेश गिरी,आलोक पटेल, अजीत सिंह, संजय दुबे, स्वामी यज्ञ नारायण, रामानुज महाराज, कृष्ण प्रताप सिंह, लालू प्रसाद यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नन्दलाल विश्वकर्मा ने किया।