डीएम कार्यालय के बाहर आप ने किया धरना प्रदर्शन, भ्रष्टाचार की जांच की मांग

MIRZAPUR NEWS: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर तहसील चुनार के बड़गांव ग्राम सभा की प्रधान सविता देवी और उनके पति वीरेंद्र कुमार ने ग्राम सचिव आशीष कुमार गुप्ता के साथ मिलीभगत कर विकास मद में लाखों रुपये का भ्रष्टाचार के मामले में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर विशाल प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला सचिव जितेंद्र कुमार भारती के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि ग्राम बड़ा गांव की ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम सभा के विकास मद में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है। जब ग्राम बड़ा गांव के निवासियों ने शपथ पत्र और सबूत के साथ जिलाधिकारी मीरजापुर से शिकायत की, तो उन्होंने 30 अगस्त 2025 को जांच टीम बनाकर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। लेकिन जांच कर्ता अधिकारी द्वारा अभी तक ग्राम सभा में भ्रष्टाचार किए गए कार्यों की भौतिक सत्यापन नहीं किया गया है। जांच कर्ता अधिकारी भ्रष्टाचार में लिफ्ट ग्राम प्रधान और उनके अधिकारियों को बचाने का कार्य कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी इस भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि ग्राम सभा की विकास कार्य का पैसा आपसी मिली भगत करके कागजी कोरम पूरा करके बंदर बाट करने का आम आदमी पार्टी पुरजोर विरोध करेगी ग्राम बड़गांव के विकास मद में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए । इस प्रदर्शन में मीरा देवी पटेल, संतोष कुमार पांडे, आनंद कुमार सिंह, संतोष सोनी, जितेंद्र कुमार भारती, सुशीला कुमारी, दिनेश, रविंद्र कुमार, गोलू, संतोष यादव, राकेश वर्मा, रमेश चंद्र, शकुंतला, रामधीयान, इलियास अहमद, नसीम खान, भारती, रीता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *