Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
ETAWA NEWS: भरथना के पीपरीपुर गांव में छुट्टा गोवंश किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बने हुए हैं। रात होते ही इन छुट्टा गोवंश के झुंड खेतों में घुस जाते हैं और गेहूं की फसल को चट कर जाते हैं। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता जा रहा है। किसानों का कहना है कि छुट्टा गोवंश से फसल बचाने के लिए उन्हें रात-दिन खेतों में जागकर पहरा देना पड़ रहा है। इसके बावजूद छुट्टा गोवंश मौका मिलते ही खेत में घुसकर गेहूं की फसल का नुकसान कर रहे हैं। सर्दी के दिनों में किसानों को खेतों की रखवाली करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l किसानों ने मांग की है कि गांव केआसपास घूम रहे छुट्टा गोवंशों को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाया जाए जिससे उनकी फसलें सुरक्षित हो सके l दो दर्जन से अधिक पीपरीपुर के किसानों ने खंड विकास अधिकारी भरथना विजय शंकर प्रसाद को प्रार्थना पत्र देखकर मांग की है हमारे खेतों में आवारा पशु बहुत नुकसान कर रहे हैं उन्हें अति शीघ्र पड़वा के गौशाला में भेजा जाए खंड विकास अधिकारी ने आश्वासन दिया गाड़ी बेचकर आवारा पशुओं को पड़वा के गौशाला में भेज दिया जाएगा इस मौके पर आशीष कुमार , शिव वीर सत्यनारायण सर्वेश कुमार बृजेशकुमार बलराम हरिओम पवन कुमार सुरेंद्रप्रकाश आदि किसान मौजूद रहे l