Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
मिशन शक्ति फेज–5.0
SAHARANPUR NEWS: थाना नानौता के कस्बा नानौता में थाना नानौता की एंटी रोमियो टीम द्वारा साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान एवं मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अभियान के दौरान मोहल्लों, गलियों, चौक, बाजार, बैंक, एटीएम, जन सेवा केंद्र, स्कूल, कॉलेज, दुकानों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर फ्रॉड एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—
1930 (साइबर अपराध), 1090 (वूमेन पावर), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) एवं 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)—के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही पम्पलेट वितरित कर उन्हें सतर्क रहने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से उनकी समस्याएं पूछी गईं तथा उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त बाजार, स्कूल एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई तथा आवश्यकतानुसार उन्हें चेतावनी दी गई। यह अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त बनाने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जनसहभागिता बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी एवं सराहनीय पहल है।