Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
1 जनवरी 2026 को होगा भव्य आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कैमरी ने चर्च मार्केट पहुंचकर संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद को सौंपा निमंत्रण
MUZAFFARNAGAR NEWS: बहुजन एकता संघर्ष समिति के स्थापना दिवस को लेकर संगठन में उत्साह का माहौल है। समिति का स्थापना दिवस 1 जनवरी 2026 को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां अब तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में बहुजन एकता संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कैमरी ने मुजफ्फरनगर के अस्पताल चौक स्थित चर्च मार्केट में संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा इस अवसर पर दोनों राष्ट्रीय अध्यक्षों के बीच संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकता और कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कैमरी का आभार व्यक्त किया और कहा कि बहुजन एकता संघर्ष समिति का स्थापना दिवस सामाजिक न्याय और एकता का प्रतीक है आपके इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में संयुक्त पत्रकार महासभा तन, मन और धन से आपके साथ खड़ी रहेगी। हमारा संगठन पूरी मजबूती के साथ आपके कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेगा वहीं बहुजन एकता संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कैमरी ने कहा कि संयुक्त पत्रकार महासभा जैसे सशक्त और जिम्मेदार संगठन का सहयोग हमारे लिए गर्व की बात है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद के नेतृत्व में पत्रकारों की यह संस्था समाज की सच्ची आवाज़ बनकर कार्य कर रही है। स्थापना दिवस कार्यक्रम में संयुक्त पत्रकार महासभा की राष्ट्रीय कमेटी की उपस्थिति कार्यक्रम को और अधिक गरिमा प्रदान करेगी मुलाकात के दौरान विपिन कैमरी ने संयुक्त पत्रकार महासभा की राष्ट्रीय कमेटी को भी स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया दोनों राष्ट्रीय अध्यक्षों ने सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकजुटता और आने वाले समय में संयुक्त रूप से जनहित के मुद्दों पर कार्य करने का संकल्प दोहराया। यह मुलाकात न केवल दो राष्ट्रीय संगठनों के बीच मजबूत रिश्तों का प्रतीक बनी, बल्कि 1 जनवरी 2026 को होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर नई ऊर्जा और उत्साह भी लेकर आई।