Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: सोमवार को विद्या भारती विद्यालय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज (यू०पी० बोर्ड) की प्रातःकालीन वंदना सभा में महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ के रूप में सादगी और गरिमा के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य और वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा रामानुजन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। संपूर्ण विद्यालय परिवार ने मौन रहकर और प्रार्थना के साथ गणित के इस जादूगर को याद किया। वंदना सभा के दौरान आचार्य भोलेनाथ शुक्ल ने रामानुजन के जीवन परिचय पर एक संक्षिप्त भाषण दिया। उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर रामानुजन ने लंदन की रॉयल सोसाइटी तक का सफर तय किया और गणित की दुनिया को 1729 जैसा जादुई नंबर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० योगेन्द्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “रामानुजन का जीवन हमें सिखाता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और एकाग्रता से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। गणित केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि तर्क और बुद्धि का विकास है।”