Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
श्रेष्ठ चिकित्साधिकारी द्वारा दिया गया स्वास्थ्य परामर्श
LUCKNOW NEWS: ओम नमः शिव शक्ति सेवा समिति धर्मार्थ जन कल्याणकारी ट्रस्ट एवं वैदिक योग प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान लखनऊ के संयुक्त तत्वधान में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन श्याम विहार गोयला लखनऊ में किया गया, शिविर का शुभारंभ पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव तथा सीनियर कंसलटेंट न्यूरो, डॉक्टर एस.के. श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। शिविर में बीबी कॉलेज एंड डेंटल साइंस लखनऊ की हेड ऑफ डिपार्टमेंट अनुराधा एवं टीम के द्वारा दंत रोगियों की जांच, ट्रीटमेंट एवं औषधियां दी गई। शिवा हॉस्पिटल इंदिरा नगर, डॉ लाल पैथ गुडंबा कुर्सी रोड, आइसो ऑप्टिकल कंप्यूटराइज्ड चेक अप इंदिरा नगर तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा भेजी गई मेडिकल टीम के द्वारा 178 महिला एवं पुरुष तथा बच्चों को निःशुल्क जांच, परामर्श, ट्रीटमेंट एवं दवाइयां दी गईं। डॉ लाल पथ लैब के पैथोलॉजिस्ट राजकमल यादव ने सीबीसी, एल एफ टी, के.एफ.टी. थायराइड ब्लड ग्रुप आदि की जांच किया। न्यूरो मेडिसिन के डॉक्टर एस के श्रीवास्तव जी ने न्यूरो संबंधी समस्याओं से ग्रस्त मरीजों को परामर्श तथा औषधियां उपलब्ध कराई, डॉ पवन सिंह एवं टीम ने नेत्र परीक्षण किया तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा भेजी गई मेडिकल टीम के द्वारा मौसम संबंधी बीमारियों से ग्रस्त रोगियों का परामर्श, औषधियां दी गई। पूर्व ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव ने अपने उदबोधन में बताया कि ओम नमः शिव शक्ति सेवा समिति धर्मार्थ जन कल्याण ट्रस्ट हमारे इस क्षेत्र के गरीब एवं आम जनता जनता के लिए लोक कल्याणकारी कार्य करके क्षेत्रवासियों पर उपकार किया है, हम इसके लिए ट्रस्ट के पदाधिकारी गणों को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। वरिष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. नन्दलाल जिज्ञासु ने बताया कि वर्तमान परिवेश में लोगों का आहार एवं दिनचर्या काफी असंतुलित हुई है, जिसकी वजह से लोगों की इम्युनिटी पावर कमजोर तथा विजातीय द्रव्यों के शरीर में अधिकतम कलेक्शन की वजह से बीमारियों की बढ़ोतरी होती जा रही है। प्राकृतिक चिकित्सा युक्त जीवन शैली अपनाने से संचारी तथा गैर संचारी रोगों से अधिकतम बचा जा सकता है। कैंप में कोयला नवादा अमराई नौबस्ता श्याम विहार गोयला सूर्य विहार मुरली पूर्व इमलिया धाम से लगभग से कुल 1178 मरीज ने निशुल्क पंजीयन कराकर निशुल्क जांच निशुल्क परामर्शुल का दवाइयां प्राप्त की। सिविल में डॉ नीलम यादव, डॉ पंकज, विनोद यादव,संतोष कुमार स्वर्णकार एडवोकेट रामनाथ पांडे, शिवानी यादव, अधिवक्ता सूर्यनारायण मिश्रा, मीनाक्षी, निहारिका, अनिल यादव, मनीष श्रीवास्तव, गोविंद सिंह यादव, लोक सिंह राजपूत, दिलीप, विनोद गौतम, कौशल किशोर उपाध्याय आदि लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।