Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
पांच कन्याओं का हुआ संपूर्ण रस्म रिवाजों द्वारा विवाह
LUCKNOW NEWS: दूल्हा बन गया…, मेरे यार की शादी है…, तेरे द्वारे पर आई बारात.., के गीतों के बीच जब डालीगंज में सामूहिक विवाह के लिए पांच दूल्हों की बारात निकली तो हर कोई देखते रह गया। घोड़ी पर सजे धजे दूल्हे राजा के ऊपर लोग घरों से पुष्प वर्षा कर रहे थे। यह मौका था श्री राधा सखी सेवा परिवार समिति की ओर से आयोजित सातवां कन्यादान उत्सव का आयोजन सोमवार को मानस मंदिर डालीगंज में धूमधाम से संपन्न हुआ। समिति की अध्यक्ष व संस्थापिका सुषमा अग्रवाल ने बताया कि इस बार भी 5 कन्याओं का कल्याण मंडप विवाह संपन्न हुआ। विवाह से पूर्व प्रातः 11:00 बजे नयागंज डालीगंज से पाचों दूल्हे राजा बारात लेकर मानस मन्दिर पहुंचे। उसके बाद 11:30 बजे द्वारचार, 12: 30 बजे जयमाला, उसके बाद 4:30 बजे गोधूलि बेला में विवाह कार्यक्रम हुआ। फोक सिंगर दीपक सिंह जी ने विवाह में सुंदर गीतों से सभी को भाव विभोर कर दिया। शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम से समापन हुआ। सभी जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए आध्यात्मिक पथ प्रदर्शक अर्पणा नेवटिया, भाजपा लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, व्यापारी नेता मनीष गुप्ता, रविश अग्रवाल मंच संचालन अनुराग साहू मौजूद रहे। समिति की अध्यक्ष व संस्थापिका सुषमा अग्रवाल ने बताया कि सभी नव वधुओं को उपहार स्वरूप दैनिक गृहस्थी का समान समिति की रखियो द्वारा दिया गया। साथ मे राधा सखी सेवा परिवार की अंजलि बंसल, गीता गुप्ता, कविता, सुनीता अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, निरुपमा, विधि बंसल, शीला सिंह ऊषा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, कविता ,अलका रस्तोगी गीता आदि लोग मौजूद रहे। विवाह समारोह में वर्षा का अंकित के साथ रिया, शिवम के साथ राधा, अनिरुद्ध के साथ नैंसी, प्रद्युम्न के साथ मधु, लखन के साथ पूजा विवाह संपन्न हुआ।