Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LUCKNOW NEWS: सोमवार को कुलपति/कुल सचिव,किंग जाॅर्ज मेडिकल काॅलेज, लखनऊ एवं पुलिस आयुक्त/जिलाधिकारी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की मांगे निम्नलिखित हैं
1. बीते दिनों समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से जानकारी मिली है कि मेडिकल विश्वविद्यालय परिसर के अन्दर लव जिहाद के मामले बढ़ रहे है जो कि बहुत ही अनुचित एवं गंभीर विषय है इस प्रकार के घटनाओं की जल्द से जल्द जांच करा कर उन व्यक्तियों को विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिबंधित किया जाए एवं हमेशा हमेशा के लिए विश्वविद्यालय से बाहर किया जाए।
2. अभी कुछ समय पहले समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से जानकारी मिली है कि एक रेजिडेंट जिसका नाम रमीज मलिक है जो कि पैथोलॉजी प्रथम वर्ष का विद्यार्थी है जिसके द्वारा विश्वविद्यालय में ही पढ़ने वाली एक हिन्दू बालिका को लवजिहाद के जाल में फंसाने जैसा कृत्य एवं मानसिक प्रताड़ित किया गया है जिस कारण छात्रा ने आत्महत्या करने का प्रयास किया पूर्व में भी उक्त छात्र रमीज मलिक द्वारा एक हिन्दू बालिका का धर्म परिवर्तन करा कर शादी की गई है।
अतः ऐसे छात्र को तत्काल विश्वविद्यालय से बाहर किया जाए उसका प्रवेश प्रतिबंधित एवं एडमिशन कैंसिल किया जाए और समिति बना कर ऐसा कृत्य करने एवं कराने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
3. शिक्षक सदैव समाज में आदर्श रहा है पूजनीय रहा है इसके विपरीत और शिक्षक अनुकूल आचरण न करने और और पद का दुरुपयोग करने वाले एवं सुनने में आ रहा है कि विश्वविद्यालय परिसर के अंदर नमाज पढ़ाने का कृत्य करने वाले केवल एक वर्ग विशेष को संरक्षण देने वाले और उन विशेष छात्रों का प्रयोग करके हिन्दू बच्चियों को लव जिहाद के जाल में फंसाने का कार्य कराने वाले कुछ शिक्षक/कर्मचारी/सीनियर भी है उनकी तत्काल जांच हो की कहीं कोई सिंडिकेट तो नहीं चल रहा।
4. विश्वविद्यालय में जो छात्र छात्राएं ड्रेसकोड का अनुपालन नहीं कर रहे है उनके ऊपर सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कुछ विद्यार्थियों का कहना हैं जो बुरखे में आती है उनका मुँह भी ढका हुआ रहता है छात्रों का कहना है कि उन्हें शक है कि बुर्क के अन्दर कोई अन्य तो नहीं ऐसे मुंह ढक कर आने वाले की पहचान सभी को होनी चाहिए जिससे किसी प्रकार का भय कामाहौल न हो इस हेतु क्लासेज के अंदर किसी प्रकार मुंह ढक कर आना प्रतिबंधित करें।
5. आउटसोर्सिंग पर हो रही नियुक्तियों की भी जांच हो की किसी विशेष वर्ग को लाभ तो नहीं दिया जा रहा।
6. अनेकों छात्राएं बुर्के में मुंह ढक कर आ रही है जिससे उनकी पहचान में रोड़ा है और ये पूर्ण रूप से अनुचित है, विद्यालयों, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की कक्षाओं में इस प्रकार मुंह ढक कर के बैठना बंद होना चाहिए, कई अन्य छात्रों को शक है कि बुर्क के अंदर कोई अन्य तो नहीं इस प्रकार के वस्त्र कक्षाओं में पहन कर आना प्रतिबंधित किया जाए। वर्तमान समय में ऐसा कई विश्वविद्यालयों में देखने में आया है कि विश्वविद्यालयों में लड़ाई झगड़े बढ़ रहे है, विश्वविद्यालयों के छात्रावासों में जो छात्रावास में नहीं रहते ऐसे आपराधिक प्रवृति के लोग प्रवेश न कर पाए, पुलिस/प्रशासन ऐसे आपराधिक कृत्य करने वालों पर ठोस कार्यवाही करे। उक्त कार्यक्रम में प्रान्त संगठन मंत्री अवध प्रान्त, विजय प्रताप, जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, जिला संगठन मंत्री समरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री पंकज तिवारी, गणेश शंकर पवार ,तरनजीत सिंह डंग, आदित्य तिवारी साथ ही लक्षमण नगर, वीर हकीकत नगर, शत्रुघन नगर, रघुवीर नगर, भरत नगर एवं बजरंग नगर के भी बहुत संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतः विहिप ने मांग की है कि उक्त विशयों पर अतिशीघ्र उचित कार्यवाही करे अन्यथा विहिप वृहद आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संस्थान की होगी।