Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LUCKNOW NEWS: नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा संचालित तृतीय बैच का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आज 90 वार्डेन का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उक्त अवसर पर आयोजित समापन समारोह में विश्वजीत श्रीवास्तव (आईपीएस), पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी जोन, लखनऊ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विश्वजीत श्रीवास्तव (आईपीएस) ने अपने संबोधन में कहा कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक आपदा प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों तथा त्योहारों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक प्रशासन को महत्वपूर्ण सहयोग देते हैं उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवकों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्परता एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही कहा कि साइबर क्राइम बहुत बढ़ रहा है इसकी एक क्लास इसमें भी चली है और आगे भी बैचों में जारी रहेगी। वार्डेनो के कार्यों को बहुत सराहा। इसी के साथ यह भी कहा कि एक्सीडेंड से मौत अधिक होती है यदि प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग वार्डेन लेना चाहे तो प्रशिक्षित डा की टीम से से प्रशिक्षण मुहैया करा दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने वार्डेनो को कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया और बताया कि नागरिक सुरक्षा संगठन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को आपदा एवं आपात स्थितियों के प्रति जागरूक एवं । उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया तथा प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डन के स्टाफ़ ऑफिसर ऋतु राज रस्तोगी डी डबल्यू सुनील शुक्ला ,नफ़ीस अहमद डी डी डबल्यू राम गोपाल इमरान संतोष ए डी सी मनोज कुमार वर्मा ऋषि कुमार ममता रानी रेखा मुकेश आदि पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।