प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम से की मुलाकात एसआईआर पर हुई चर्चा

PRAYAGRAJ NEWS: सोमवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर एसआईआर पर चर्चा की व नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को बधाई दी। लखनऊ स्थित डिप्टी सीएम के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एसआईआर अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया व अपील की कि नए मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का प्रयास करें। कार्यकर्ताओं को 2027 में इसी मतदाता सूची से विजय लक्ष्य को प्राप्त करना है। भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, संजय राजन, विवेक गौड़, अमित गोस्वामी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *