आचार्य कुशुमुनि अध्यक्ष,पवन श्रीवास्तव बने महामंत्री

PRAYAGRAJ NEWS: पूज्य विमलदेव महाराज की संस्तुति पर नवगठित अशोक सिंघल विचार मंच हिंदू हित को दमदारी औऱ जोरदारी से समाज में पक्ष को रखने के उद्देश्य से गठित किया गया, जिसकी बैठक सिविललाइंस स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। मोबाइल पर विमलदेव जी ने आशीर्वाद देते हुए आचार्य कुशुमुनि महाराज को अध्यक्ष, पवन श्रीवास्तव को महामंत्री, पार्षद नीरज गुप्ता व योगी सत्यम को उपाध्यक्ष , अमित आलोक पांडेय को संयोजक और विनोद सोनकर को मंत्री का दायित्व सौंपा। उपरोक्त पदाधिकारियों ने पूज्य विमलदेव महाराज के प्रति कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया। बता दें कि अशोक सिंघल विचार मंच का गठन सिंघल के विचारों के प्रचार प्रसार, हिन्दू धर्म स्थलों, गऊ, गंगा, गायत्री के संरक्षण और साधु-संतों की सेवा के लिए किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *